From Digital India to Deep Tech, India is setting new benchmarks: PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजिटल इंडिया से डीप टेक तक, भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : पीएम मोदी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 9:33 PM (IST)
डिजिटल इंडिया से डीप टेक तक, भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : पीएम मोदी
नई दिल्ली। भारत डिजिटल इंडिया से लेकर डीप टेक, चंद्रयान से लेकर बायोइकोनॉमी और अन्य क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह बयान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को दिया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के एक आर्टिकल को रीपोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हम सभी के प्रयासों से, हमारा देश साइंस और इनोवेशन में ग्लोबल लीडरशीप को पुनर्परिभाषित कर रहा है और एक आत्मविश्वास से भरा आत्मनिर्भर भारत अब दुनिया को प्रेरित कर रहा है।" आर्टिकल में जितेंद्र सिंह ने लिखा कि वर्तमान में भारत टेक्नोलॉजी में फॉलोअर नहीं रहा है, बल्कि अन्य देशों को अपनी टेक्नोलॉजी के जरिए प्रेरित कर रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे लिखा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशीप में देश ने साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में बड़ी बढ़त दर्ज की है, जिसमें डिजिटल सशक्तीकरण से लेकर स्पेस एक्सप्लोरेशन शामिल है।
यूपीआई क्रांति ने डिजिटल पेमेंट्स को वैश्विक स्तर पर पुनर्परिभाषित किया है। भारत की बायोइकोनॉमी में बीते 10 वर्षों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है और यह 2024 में बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हो गई है, जो कि 2014 में 10 अरब डॉलर थी।
सिंह के मुताबिक, चंद्रयान और गगनयान मिशनों ने अंतरिक्ष यात्रा करने वाले देशों के बीच भारत की जगह पक्की कर दी है, जबकि 5जी की शुरुआत और डिजिटल कूटनीति ने कनेक्टिविटी और सशक्तिकरण को अंतिम छोर तक पहुंचाया है। भारत अब एआई के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर के रूप में उभर रहा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कृषि से लेकर स्वास्थ्य सेवा और शासन तक, हर क्षेत्र में इंटेलिजेंस और इनोवेशन पहुंचें।
हाल ही में आई बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में कहा गया कि इस वर्ष दीपावली से दशहरा तक के फेस्टिव सीजन में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए खर्च बढ़कर 17.8 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि के 15.1 लाख करोड़ रुपए से 17 प्रतिशत अधिक है। यह दिखाता है कि लोग तेजी से डिजिटल की तरफ शिफ्ट हो चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement