कानपुर। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ साइंसेस के बीपीटी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर्स के स्वागत के लिए फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के कांफ्रेस हाल में किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के कोआर्डिनेटर, डॉ प्रवीन कटियार, डॉ केके पाण्डेय, डॉ वीरेन्द्र निगम, दिग्विजय शर्मा, चन्द्रशेखर कुमार, डॉ भारती दीक्षित, डॉ रवी राजा, नेहा शुक्ला एवं अमित शुक्ला व पाठ्यक्रम के प्रथम व द्वितीय वर्ष के कक्षा प्रतिनिधि द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बीपीटी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत की बहुत ही मनोहरी प्रस्तुतियां दी।
फ्रेशर्स कार्यक्रम में मिस फ्रेशर्स, मि फ्रेशर्स, सेल्फी विनर व मिस परी कान्फीडेन्स का भी चयन किया गया। विजेताओं में बीपीटी प्रथम वर्ष. मिस फ्रेशर्स विजेता.संध्या उपविजेता नेहा यादव मिस्टर फ्रेशर्स विजेता, अभिषेक वर्मा, उपविजेता वफीउद्दीन सेल्फी विनर रितिका श्रीवास्तव, बीपीटी द्वितीय वर्ष मिस परी कान्फीडेन्स, तलत इकबाल, बीपीटी द्वितीय वर्ष संस्थान के कोआर्डिनेटर डॉ प्रवीन कटियार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक डॉ वीरेन्द्र निगम, डॉ केके पाण्डेय, डॉ भारती दीक्षित, दिग्विजय शर्मा, चन्द्रशेखर कुमार, डॉ रवि राजा, अमित शुल्का, नेहा शुक्ला आदि उपस्थित थे।