French President Emmanuel met the labor organization on Yellow Vests crisis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल 'येलो वेस्ट्स' संकट पर श्रमिक संगठनों से मिले

khaskhabar.com: सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 10:21 PM (IST)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल 'येलो वेस्ट्स' संकट पर श्रमिक संगठनों से मिले
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में जारी हिंसक 'येलो वेस्ट्स' प्रदर्शनों के बीच बढ़ते असंतोष को दूर करने के लिए सोमवार को श्रमिक संगठनों के नेताओं, व्यवसाइयों और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। इस विरोध प्रदर्शन ने सत्ता पर मैक्रों की पकड़ के लिए चुनौती पेश कर दी है। यह आपात बैठक सुबह एलिसी पैलेस में हुई, जहां मैक्रों, प्रधानमंत्री एडुआडरे फिलिपे और श्रमिक नेताओं ने बढ़ती सामाजिक अशांति का समाधान निकालने की कोशिश की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बैठक में हिस्सा लेने के बाद जनरल कंफेडरेशन ऑफ लेबर (सीजीटी) के निदेशक, फिलिपे मार्टिनेज ने एक बयान में कहा कि यदि सरकार जनता की तकलीफों को नहीं समझ रही है, तो वह नहीं चाहेंगे कि संवाद की एक छवि पेश करने के लिए सरकार उनके नाम का इस्तेमाल करे। सीजीटी ने आगे कहा कि उसे खास कदमों वाले एक ऐसे प्रस्ताव की उम्मीद थी, जिसे तत्काल लागू किया जाए। खासतौर से न्यूनतम वेतन को 20 फीसदी बढ़ाकर 1,800 यूरो (2,052 डॉलर) प्रति वर्ष किया जाए, पेंशन बढ़ाई जाए और संपत्ति कर को फिर से स्थापित करने के लिए एक सामाजिक न्याय सुधार लागू किया जाए। वित्तमंत्री ब्रुनो ली मायर ने कहा कि सरकार ने न्यूनतम वेतन में 1.8 प्रतिशत वृद्धि की मांग को खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement