Advertisement
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल आज करेंगे ताज का दीदार, पत्नी क्लाड भी रहेंगी मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नई दिल्ली में शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता की। और दोनों देशों ने शनिवार को हिंद महासागर क्षेत्र में, रक्षा सहयोग बढ़ाने व पूरी शिद्दत के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति जताई और दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष सहयोग और हाई स्पीड रेलवे समेत 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए उसमें हाई स्पीड और सेमी हाई स्पीड रेल में सहयोग, स्थायी शहरी विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 10 करोड़ की ऋण सुविधा, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में दोनों देशों की सरकारों और तकनीति विशेषज्ञों के बीच सूचना का आदान प्रदान और फ्रांस और भारत के हित के क्षेत्रों में जहाजों की पहचान और निगरानी के लिए क्रमानुसार समाधान का प्रावधान शामिल है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


