French Foreign Minister meets PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्रांस के विदेश मंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 10:13 PM (IST)
फ्रांस के विदेश मंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात
नई दिल्ली । फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का दोस्ती और सहयोग का संदेश दिया। कोलोना 13-15 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान मोदी ने पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों और श्लोस एलमाऊ (जर्मनी) के साथ अपनी हालिया मुलाकातों को याद किया और जल्द से जल्द भारत में राष्ट्रपति का स्वागत करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement