Freezing cold winds in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में तेज ठंडी हवाओं ने कराया ठंड का एहसास

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2017 2:31 PM (IST)
यूपी में तेज ठंडी हवाओं ने कराया ठंड का एहसास
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन तापमान में मामूली गिरावट होगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी लेकिन साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी। हवाओं में नमी की वजह से पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतमत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 19.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement