Free medical examination in 115 patients-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निःशुल्क चिकित्सा में 115 मरीजों की जांच

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 6:24 PM (IST)
निःशुल्क
चिकित्सा में 115 मरीजों की
जांच
भरतपुर। सीनियर सिटीजन फोरम एवं शेखावाटी हाॅस्पीटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं आर्थोराइटस जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को भगत सिंह मोर्डन माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर में तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के जिलाध्यक्ष सरदारसिंह एवं मुख्य अतिथि महापौर शिवसिंह भोंट तथा विशिष्ठ अतिथि विद्यालय के प्रबन्धक जलसिंह फौजदार एवं शेखावाटी हाॅस्पीटल जयपुर के डाॅ. सचिन गुप्ता थे। जिला महामंत्री वीरी सिंह कुन्तल ने बताया कि शिविर में सर्वप्रथम वरिष्ठ नागरिकों को प्रोजेक्टर स्क्रीन पर घुटनों का दर्द एवं आर्थोराइटिस के बारे में विस्तृत जानकारी डाॅ. सचिन गुप्ता द्वारा दी गई। मैनेजर भूपेश दायमा, शंकर मीना, सुरेश सैनी द्वारा मधुमेह, ब्लड प्रेशर एवं बी.एम.डी. द्वारा 115 मरीजों की जांच एवं डाॅ. सचिन गुप्ता द्वारा उपचार किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह संरक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुंवरसेन शर्मा, घनश्याम शरण शर्मा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रोशनलाल गर्ग, जनेन्द्र प्रसाद जैन, भगवान सिंह सोलंकी, पेश्ंानर समाज के जिलाध्यक्ष डोरीलाल शर्मा, महामंत्री खूबचंद चैधरी, पतंजलि योग समिति के ओमप्रकाश सोगरवाल, हीरासिंह आर्य, तेजसिंह चाहर, श्याम गोयल, सरदार दलजीत सिंह, राधेश्याम वर्मा, सुरेश मित्तल, प्रेमसिंह वर्मा, बलदेव सिंह कुन्तल, रामवीर सिंह डागुर आदि मौजूद थे। संचालन वीरीसिंह कुन्तल ने किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement