Fourth consecutive year fire in the same house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लगातार चौथे वर्ष एक ही घर में लगी आग

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 5:35 PM (IST)
लगातार चौथे वर्ष एक ही घर में लगी आग
जालोर। सांचोर के सेसावा ग्राम पंचायत के माणकी ग्राम में एक घर में रहस्यमयी आग लग गई। बताया जा रहा है कि लगातार चौथे वर्ष इसी मकान में आग लगी है। आग इतनी भयानक थी कि देखते-देखते घर से सडक़ के किनारे बनी बाड़ तक फैल गई। हालांकि, जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से झोपड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने दमकल को आग की सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंचने में दमकल ने काफी देर लगा दी, तब तक आग ने पूरे घर को घेर लिया था। इस घर में पिछले चार वर्षों से लगातार आग लगने की घटना हो रही है। आग की घटना जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक फाऊलाल मीणा, थानाधिकारी भंवरसिंह, सरपंच झीणी देवी, जगदीश कड़वासरा, पटवारी हरिराम जाट, सिवाड़ा सरपंच दुर्गाराम विश्नोई सहित ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement