Four year old daughter murdered in mother dilemma Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मां के दो प्रेमियों के चक्कर में गई 4 साल की बच्ची की जान

khaskhabar.com: रविवार, 11 नवम्बर 2018 9:44 PM (IST)
मां के दो प्रेमियों के चक्कर में गई 4 साल की बच्ची की जान
प्रभारी निरीक्षक निधौली कला दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि निधौली कला के ग्राम पिपहरा निवासी महिला के गांव के ही दो लोगों से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों के चलते तथा अपनी पत्नी को टीटू के साथ रंगे हाथ पकड़ लेने से उसके पति ने 7 माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद वह अपने दूसरे प्रेमी पन्नालाल के साथ भाग गई और उसी के साथ रह रही थी। इसी क्रम में जब वह दीपावली पर पुन: अपने गांव पिपहरा वापस आई तो पुराने प्रेमी टीटू के मन में उससे मिलने की बात आई और वह उससे मिलने दीपावली के दिन उसके घर जा पहुंचा जहां उसके तीन बच्चे अकेले घर में सो रहे थे। उसके न मिलने से वह बौखला गया और उसने उसकी चार वर्षीय बालिका को लाकर सबक सिखाने के उद्देश्य से उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही थी। जांच के बाद हुए खुलासे ने सभी को चौंका कर रख दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद महिला आज भी अपने दूसरे प्रेमी पन्ना लाल के साथ फरार है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने टीटू को ग्राम निधौली कला की रफत नगर के पास से गिरफ्तार करने पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम को बीस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। - आईएएनएस

ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement