Four year old daughter murdered in mother dilemma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मां के दो प्रेमियों के चक्कर में गई 4 साल की बच्ची की जान

khaskhabar.com: रविवार, 11 नवम्बर 2018 9:44 PM (IST)
मां के दो प्रेमियों के चक्कर में गई 4 साल की बच्ची की जान
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव पिपहरा में दीपावली की रात 8 नवंबर को अपनी प्रेमिका से उसके घर मिलने आए प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर न मिलने पर उसकी चार वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि दीपावली की रात को चार वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला कोई और नहीं उसकी मां का प्रेमी ही था। हत्यारे प्रेमी ने बताया कि दुष्कर्म के समय चिल्लाने पर मुंह दबाने से उसकी मौत हो गई थी। पकड़े गए अभियुक्त टीटू ने बताया कि उसके बालिका की मां से काफी दिनों से अवैध संबंध थे, तथा वह उसके घर आता जाता रहता था। मेरे ऊपर दीपावली के चलते बालिका की मां से मिलने का भूत सवार था और वह मुझे मिली नहीं तो गुस्से में उसकी बेटी को ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement