Advertisement
600 मिलियन डॉलर से अधिक के अवैध कारोबार के आरोप में चार भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार

इस मामले में दायर दस्तावेजों और अदालत में दिए गए बयानों के अनुसार, राज, राकेश, श्रेय और नील 2019 से न्यूयॉर्क शहर के डायमंड डिस्ट्रिक्ट में हीरा, सोना और आभूषण कंपनियों का संचालन कर रहे थे।
इन्होंने इन कंपनियों और अन्य संस्थाओं का इस्तेमाल ग्राहकों के लिए अवैध वित्तीय लेनदेन में सैकड़ों मिलियन डॉलर का संचालन करने के लिए किया। इसमें पर्याप्त शुल्क के बदले में नकदी को चेक या वायर ट्रांसफर में परिवर्तित करना शामिल है।
उन्होंने एक ही दिन में लाखों डॉलर की नकदी भी स्थानांतरित की। उनकी कोई भी कंपनी न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी या वित्तीय अपराध प्रवर्तन नेटवर्क के साथ धन प्रेषण व्यवसाय के रूप में पंजीकृत नहीं थी।
अवैध धन प्रेषण व्यवसाय के संचालन, सहायता और बढ़ावा देने के आरोप में अधिकतम पांच साल की जेल और 250,000 डॉलर का जुर्माना है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


