कई वर्षो से चली आ रही परंपरा के मुताबिक जाम नदी के बीच में पलाश के पेड
पर एक झंडा लगाया जाता है। नदी के दोनों किनारों पर गांव के लोग खडे होकर
उस झंडे को गिराने के लिए पत्थर चलाते हैं। जिस गांव के लोग झंडे को गिरा
देते हैं, उसे विजेता माना जाता है।
राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा इस खूनी खेल पर एतराज जताए जाने के बाद
गोटमार मेला में एक बार पत्थर के स्थान पर रबर की गेंद का इस्तेमाल किया
गया था, मगर यह प्रयोग कारगर नहीं रहा था।
(आईएएनएस)