छिंदवाडा के पांढुर्ना में परंपरा के मुताबिक चंडीमाता के मंदिर के पास जाम
नदी पर सावरगांव और पांढुर्ना के लोगों के बीच पोला पर्व (बैलों की पूजा
का पर्व) के दूसरे दिन लगने वाले गोटमार मेला में पत्थरबाजी होती आई है।
शुक्रवार को भी यह मेला लगा और यहां पहुंचने वालों ने एक-दूसरे पर जमकर
पत्थर बरसाए।
पुलिस अधीक्षक जीके पाठक ने बताया कि परंपरा के मुताबिक शुक्रवार को भी
गोटमार मेला लगा। इस मेले के दौरान हुए पत्थर युद्ध में 400 लोग घायल हुए
हैं। इनमें से 61 घायल अस्पताल ले जाए गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें
नागपुर भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन ने गोटमार मेला में गोफन (रस्सी में
बांधकर पत्थर फेंकना) के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई थी, क्योंकि रस्सी
में बांधकर पत्थर के फेंकने से उसकी रफ्तार कई गुना तेज होकर सामने वाले को
ज्यादा आघात पहुंचाती है।
क्या है गोटमार मेला...