भोपाल। मध्यप्रदेश के चार लोगों को बछडे को मारकर उसका मांस खाने के आरोप मेें गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना भिंड की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के अंतार सिंह राजावत का बछडा लल्ला खान, मुस्ताक खान, शमशाद खान, सलामत खान के खेत में चला गया। इस पर आरोपियों ने उसे मारा और उसका मांस रिश्तेदारों में बांटा और पकाकर खा गए।