सिरसा। शहर के युवक साहित्य सदन में हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मलेन द्वारा संचालित हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच का स्थापना समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा के विभिन जनपदों के सयोजकों ने शिरकत की और इस अवसर पर लघु कथाकारों को सम्मानित भी किया गया।
इस सम्मलेन के दौरान मंच के मुख्य अतिथि व अन्य सदस्यों द्वारा लघुकथा की चार किताबों का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में अलग अलग लेखकों द्वारा लघुकथा के जीवन में महत्व के बारे में लोगों को बताया। इस अवसर पर सिरसा जनपद की लघुकथा सम्पदा के संपादक प्रो रूप देवगुण ने कहा कि हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मलेन द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है।