Foundation Day: Colourful programmes presented in Mega Cultural Evening-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्थापना दिवसः मेगा कल्चरल ईवनिंग में हुई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

khaskhabar.com: बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 9:26 PM (IST)
स्थापना दिवसः मेगा कल्चरल ईवनिंग में हुई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
भरतपुर। 292वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोहागढ़ विकास परिषद एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से मनाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को मेगा कल्चरल ईवनिंग में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। भरतपुर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव के मुख्य आतिथ्य एडीएम सिटी राहुल सैनी की अध्यक्षता में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा ब्रजेश अग्रवाल, लोहागढ़ विकास परिषद अध्यक्ष गुलाब बत्रा, स्थापना दिवस संयोजक अनुराग गर्ग, ब्रजभाषा अकादमी के पूर्व सचिव एवं परिषद कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी, पीएनबी सर्कल हेड प्रमोद शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय रामेश्वर दयाल बंसल, प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, चुन्नी कप्तान, एडीईओ नीलिमा छाबड़ा, एडीईओ श्याम सिंह सागर, डिप्टी फिजिकल गंभीर सिंह, सुरेश चतुर्वेदी, महेंद्र गोठी, दिनेश पाराशर, नरेंद्र "निर्मल", मनीष उपाध्याय, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह, तेजवीर सिंह, मुकेश तेवतिया, राजेश चौधरी, नीलम चौधरी, कपिल बंसल आदि के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व काली की बगीची, लक्षण मंदिर, राजकीय संग्रहालय एवं मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय से स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा स्वाभिमान मार्च निकाला गया जिसका समापन यातायात चौराहे पर हुआ। संयोजक अनुराग गर्ग ने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया तत्पश्चात अध्यक्ष गुलाब बत्रा ने अपने उद्बोधन में स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाए जाने पर जिला प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि रहे जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि भरतपुर स्थापना दिवस कार्यक्रमों में सामाजिक, व्यापारिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। शिवानी दायमा ने महाराजा सूरजमल को नमन करते हुए उपस्थित जन समूह को भरतपुर स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित की। संचालन लोहागढ़ विकास परिषद समन्वयक योगेश शर्मा ने किया एवं कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपादित करने के लिए सभी संस्थाओं का आभार ज्ञापित किया।
उपस्थित विद्यालयी छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसी दिन सायं 6 बजे से मेगा कल्चरल इवनिंग कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव मुख्य अतिथि एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने अध्यक्षता की। विश्वप्रिय शास्त्री पार्क के खुले रंगमंच पर सारेगामापा विनर इशिता विश्वकर्मा द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियों पर श्रोता - दर्शक झूम - झूम उठे। - प्रेस रिलीज।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement