Found dead panthers in the fields, do not know the causes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेतों में मिला मृत पैंथर, कारणों का नहीं चला पता

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 6:27 PM (IST)
खेतों में मिला मृत पैंथर, कारणों का नहीं चला पता
भीलवाड़ा। करेडा कस्बे के गोवर्धनपुरा गांव में सोमवार को मृत पैंथर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद करेड़ा थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पैंथर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि पैंथर पिछले काफी समय से बीमार था और बीमारी की वजह से ही उसकी मौत हो गई। करेडा वन विभाग के वनपाल शिवनाथ सिंह ने कहा कि गोवर्धनपुरा निवासी छोगा गुर्जर के खेत में पैंथर का शव मिला। सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर पैंथर के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन माना जा रहा है कि मृत पैंथर पिछले काफी समय से चर्म रोग से पीड़ित था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement