Former Tamil Nadu CM Panneerselvam wife passes away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम की पत्नी का निधन

khaskhabar.com: बुधवार, 01 सितम्बर 2021 2:15 PM (IST)
तमिलनाडु के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम की पत्नी का निधन
चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ. पनीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निजी अस्पताल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले दिल की बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "श्रीमती विजयलक्ष्मी के निधन से बहुत स्तब्ध और दुखी हूं। वह अन्नाद्रमुक के समन्वयक अन्नान ओपीएस की पत्नी और एमपी एट द रेट ओपीरवीन्द्रनाथ की मां हैं। परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ऑफिस ऑफ ओपीएस।" --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement