Former President Obama wore Santa Claude hat, Gifts distributed to children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओबामा सैंटा क्लॉज की टोपी पहनकर बच्चों को बांटे तोहफे

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 दिसम्बर 2018 6:16 PM (IST)
ओबामा सैंटा क्लॉज की टोपी पहनकर बच्चों को बांटे तोहफे
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा यहां के चिल्ड्रन्स नेशनल मेडिकल सेंटर में सैंटा क्लॉज की टोपी पहनकर पहुंचे और बीमार बच्चों को तोहफे बांटे। अमेरिका के 44वं राष्ट्रपति ने अस्पताल में एक रॉक स्टार की तरह प्रवेश किया। अस्पताल ने अपने ट्विटर खाते पर ओबामा के दौरे का वीडियो साझा किया जिसे तीन घंटे में 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा। इसके कैप्शन में लिखा गया, "हमारे यहां भर्ती मरीजों के दिन को इतना खास बनाने के लिए आपका शुक्रिया बराक ओबामा। आपके सरप्राइज ने अस्पताल को खुशी दी है और हर एक चेहरे को मुस्कुराहट से भर दिया।" सैंटा की लाल टोपी पहने हुए ओबामा ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने सैंटा बनकर मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की और बच्चों को तोहफे दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement