Former Pakistani PM Shaukat Aziz named in Paradise Papers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैराडाइज पेपर्स में पाकिस्तान के पूर्व पीएम शौकत अजीज का नाम भी

khaskhabar.com: सोमवार, 06 नवम्बर 2017 4:04 PM (IST)
पैराडाइज पेपर्स में पाकिस्तान के पूर्व पीएम शौकत अजीज का नाम भी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज का नाम पैराडाइज पेपर्स में आया है। वित्तीय दस्तावेजों के नवीनतम लीक से यह खुलासा हुआ है कि किस तरह शक्तिशाली और अमीर लोगों ने गोपनीय तरीके से अपतटीय कर पनाहगाहों में भारी मात्रा में धन निवेश कर रखा है। इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) ने विश्वव्यापी जांच कर रविवार को 1.34 करोड़ फाइलें लीक की हैं। खुलासे के अनुसार, बरमुडा की एप्पलबाय और सिंगापुर की एसियासिटी नामक दो कंपनियां भी इसमें शामिल हैं। नवीनतम लीक में पाकिस्तान के प्रसिद्ध नेता अजीज का नाम सामने आया है। अजीज तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कर्यकाल के दौरान वित्तमंत्री रहे थे, साथ ही वह 2004 से 2007 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। अजीज राजनीति में आने से पहले सिटीबैंक में नौकरी किया करते थे और बैंक के दूसरे अधिकारियों के साथ 1997 से 1999 तक वह बहामास-पंजीकृत सिटीट्रस्ट लिमिटेड के शेयरधारकों और निदेशकों में एक थे। आईसीआईजे के प्रतिनिधि उमर चीमा ने जियो न्यूज को बताया कि शौकत अजीज ने पाकिस्तान का वित्त मंत्रालय संभालने से चंद सप्ताह पहले ही अपनी पत्नी, तीन बच्चों और पोती के नाम अंर्टाकटिक ट्रस्ट स्थापित किया था। चीमा ने कहा कि 2003 और 2006 के बीच अजीज ने किसी भी पाकिस्तानी संस्थान के अंदर अपने वित्तीय दस्तावेजों में इस संपत्ति की कही भी घोषणा और जानकारी नहीं दी। आईसीआईजे ने अपनी वेबसाइट पर कहा ह कि एप्पलबाय का बरमुडा कार्यालय ट्रस्ट का संरक्षक था, और एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक के रूप में काम करता था। 2012 के एक आंतरिक ज्ञापन में कानूनी कंपनी के अनुपालन अधिकारी ने पाया कि विपक्ष ने अजीज पर संपत्ति, भ्रष्टाचार और धन के गबन को लेकर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement