Former Pakistani PM Shaukat Aziz named in Paradise Papers Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैराडाइज पेपर्स में पाकिस्तान के पूर्व पीएम शौकत अजीज का नाम भी

khaskhabar.com: सोमवार, 06 नवम्बर 2017 4:04 PM (IST)
पैराडाइज पेपर्स में पाकिस्तान के पूर्व पीएम शौकत अजीज का नाम भी
अंर्टाकटिक ट्रस्ट सितंबर 2015 में बंद हो गया था। आईसीआईजे ने कहा है कि अंटार्कटिक ट्रस्ट में अजीज द्वारा अधिकांश संपत्ति सिटीकॉर्प में काम करने के दौरान अर्जित की गई थी और इसे बतौर वित्तमंत्री के रूप में पाकिस्तान स्थानांतरित और नियुक्त होने से पहले बनाया गया था। अजीज के वकील ने आईसीआईजे को बताया कि इसका मकसद यह था कि अगर किसी कारणवश अजीज की मृत्यु हो जाती है तो उनकी संपत्ति सीधे तौर पर उनके परिवार के नाम हो जाएगी। नेशनल इंश्योरेंस कॉर्प लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष अयाज खान नियाजी का नाम भी पैराडाइज पेपर्स में सामने आया है। नियाजी का नाम ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड पर चार अपतटीय कंपनियों में हितधारकों के संबंध में आया है। करीब 135 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है, जिन्होंने अपने नाम से या फिर अपतटीय कंपनियों के माध्यम से स्विस बैंक में खाते खोल रखे हैं।

ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement