Advertisement
तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के पूर्व विधायक अनंत सिंह, कहा - 'जनता जानती है किसके पिता कितने दिन जेल में रहकर आए हैं'

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर दिए गए बयान पर पूर्व विधायक ने कहा, "उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। बेवजह के लोग बेकार की बातें किया करते है, मुझे यह सब नहीं सुनना है, जिसे सुनना है सुनें।"
उन्होंने यह भी दावा किया कि राजद को अगले विधानसभा चुनाव में सात से आठ सीटें ही आएंगी।
बता दें कि पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह 2025 के चुनाव की तैयारी को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। बाहुबली नेता 16 अगस्त को जेल से रिहा हुए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


