Former CM Vasundhara Raje also could not get the outstanding CST funds from Modi government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व CM वसुंधरा राजे भी मोदी सरकार से नहीं ले सकी थी बकाया सीएसटी की धनराशि

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 नवम्बर 2019 12:26 PM (IST)
पूर्व CM वसुंधरा राजे भी मोदी सरकार से नहीं ले सकी थी बकाया सीएसटी की धनराशि
जयपुर । सीएसटी के बकाया भुगतान का जो आंकड़ा पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत अपनी केंद्र सरकार की किरकरी होने से बचाने के लिए छुपाते रहे है, वह अब मौजूदा गहलोत सरकार ने उजागर कर दिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2013-14 से ही राजस्थान का सीएसटी का बकाया भुगतान रोक रखा है। लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे यह भुगतान अपनी ही मोदी सरकार से लेने में असफल रही। वहीं अब गहलोत सरकार इस धनराशि को लेने का प्रयास कर रही है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने केंद्र सरकार के सामने यह मुद्दा उठाया। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013-14 में सीएसटी का 1117.46 करोड़ रुपये , वर्ष 2014-15 में सीएसटी का 953.39 करोड़, वर्ष 2015-16 का 1063.59 करोड़, वर्ष 2016-17 का 797.76 करोड़ और अब वर्ष 2017-18 का 182.14 करोड़ रुपये सीएसटी का भुगतान केंद्र सरकार को करना है। लेकिन पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के वक्त पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी ही केंद्र में पार्टी की भाजपा सरकार से यह सीएसटी का भुगतान लेने में असफल रही। वहीं अब गहलोत सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि सीएसटी की 4 हजार 478 करोड़ रूपए की लम्बित क्षतिपूर्ति राशि, चालू वित्तीय वर्ष में राज्य को केन्द्रीय करों से मिलने वाली हिस्सा राशि के लगभग 4 हजार 172 करोड़ रूपये तथा विभिन्न केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अनुदान में करीब 3 हजार 176 करोड़ रूपये की सम्भावित कटौती की राशि बकाया चल रही है। धारीवाल ने बताया कि यह धनराशि नहीं आने से प्रदेश के विकास कार्य ठप पड़े है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement