Former Chinese rising star sentenced to life in prison for graft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन के पूर्व नेता को रिश्वत मामले में आजीवन कारावास की सजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मई 2018 2:37 PM (IST)
चीन के पूर्व नेता को रिश्वत मामले में आजीवन कारावास की सजा
बीजिंग। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व शीर्ष अधिकारी सुन झेंगकई को 2002 से 2017 के बीच 17 करोड़ युआन से अधिक की रिश्वत लेने के मामले में मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तिआनजिन की फस्र्ट इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने इस सजा का ऐलान किया। फैसले के मुताबिक, उन्हें अपने जीवन के राजनीतिक अधिकारों से वंचितकर दिया जाएगा और उनकी सभी निजी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। अदालत के मुताबिक, उनकी अवैध कमाई और उससे संबद्ध मुनाफे को भी जब्त किया जाएगा। सुन (54) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो के पूर्व सदस्य हैं और उन्हें भावी नेता के तौर पर देखा जाता था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement