Former BJP councilor arrested for assaulting a police inspector in Bengaluru-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेंगलुरु में पुलिस इंस्पेक्टर से मारपीट के आरोप में पूर्व बीजेपी पार्षद गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 12:27 PM (IST)
बेंगलुरु में पुलिस इंस्पेक्टर से मारपीट के आरोप में पूर्व बीजेपी पार्षद गिरफ्तार
बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा के एक पूर्व पार्षद को बेंगलुरु में एक पुलिस इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वी. बालकृष्ण, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) में यालचेनाहल्ली वार्ड नंबर 185 के नगरसेवक थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात कागलीपुरा थाने में किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार की कॉलर पकड़ ली और मारपीट की। पुलिस ने बालकृष्ण को तुरंत कस्टडी में ले लिया और एक एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर सकती है।
बालकृष्ण के एक वकील ने कहा कि वे इलाके में एक घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे।
उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने ना तो जानकारी दी और ना ही हमें बोलने दिया।
बालकृष्ण तीन बार पार्षद चुने गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement