Advertisement
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती, स्थिति बेहद गंभीर

ढाका एयरपोर्ट पर उस समय बीएनपी महासचिव ने कहा था कि खालिदा जिया की वापसी “देश में लोकतांत्रिक परिवर्तन की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।” इधर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान के संभावित स्वदेश लौटने को लेकर भी चर्चा तेज है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रमुख मामलों में बरी होने के बाद अब उनके सामने कानूनी बाधाएं लगभग न के बराबर हैं और वे दिसंबर के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के तुरंत बाद स्वदेश लौट सकते हैं।
गौरतलब है कि खालिदा जिया को 29 अक्टूबर 2018 को जिया चैरिटेबल ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 7 वर्ष की जेल और 10 लाख टका के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई थी। उन्हें पुराने ढाका सेंट्रल जेल में रखा गया था, लेकिन 5 अगस्त को ‘छात्र-नेतृत्व वाले जन आंदोलन’ में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद उनकी रिहाई सुनिश्चित की गई थी। बाद में अदालत ने भी उनकी सज़ाओं को रद्द कर दिया। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


