forget about ram mandir in india taking name of ram will be becoming very difficult bjp mp giriraj singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यही हाल रहा राम मंदिर छोडि़ए, राम का नाम लेना भी मुश्किल : गिरिराज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 3:51 PM (IST)
यही हाल रहा राम मंदिर छोडि़ए, राम का नाम लेना भी मुश्किल : गिरिराज
पटना। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अदालत के फैसले का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से जनसंख्या वृद्घि हो रही है अगर वह जारी रहा तो राम मंदिर की छोडि़ए राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जाएगा। अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने शुक्रवार को कहा कि आज 100 करोड़ हिंदुओं को राम मंदिर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बिहार के नवादा के सांसद गिरिराज ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक बाबर के आने से 100 करोड़ हिंदूओं को हिंदुस्तान में राम मंदिर के लिए को दर-दर भटकना पड़ रहा है। कल जनसंख्या वृद्घि होने के कारण, राम मंदिर को तो छोडि़ए राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जाएगा। संभालिए और हिंदुस्तान को संभालिए।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement