फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड डयूटी मीट अणु में 15 से 17 दिसंबर तक

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 24वीं वन खेल एवं डयूटी मीट-2023 15 से 17 दिसंबर तक हमीरपुर के निकट अणु के खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें विभाग की सभी 10 वृतों, वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सहित कुल 13 टीमें भाग लेंगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर स्थित वन वृत और वन मंडल कार्यालय की ओर से सभी तैयारियांे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड डयूटी मीट-2023 की खेल स्पर्धाएं अणु के सिंथेटिक ट्रैक एवं ग्राउंड में आयोजित की जाएंगी। जबकि, सांस्कृतिक व अन्य स्पर्धाएं डिग्री काॅलेज के परीक्षा हॉल में करवाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
