Advertisement
वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया अलवर शहर के आसपास के वन क्षेत्रों का निरीक्षण

उन्होंने नगर वन में महिलाओं द्वारा एक हजार पौधे लगाए जाने हेतु खड्डे खुदवाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूरासिद्ध के आसपास वन क्षेत्र का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि जूलीफ्लोरा को हटाया जाए तथा यहां पर मातृवन विकसित करने की दिशा में कार्य करें। साथ ही भूरासिद्ध क्षेत्र में एक हजार पौधे लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रतापबंध से बालाकिला का निरीक्षण कर एक हजार पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए जावे।
उन्होंने बाबू शोभाराम का निरीक्षण कर 20 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वन महोत्सव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि वन महोत्सव के तहत परिसर में 2 हजार पौधे लगाए जाएंगे इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेवे।
इस दौरान डीएफओ अलवर राजेन्द्र कुमार हुड्डा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके उपरान्त मंत्री शर्मा ने चिनार स्कूल में पहुंचकर 41 पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित एक पेड मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां के नाम का एक पौधा लगावे तथा उसका रखरखाव भी करें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। कडी मेहनत व सच्ची लग्न के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


