श्रीनगर पहुंचे 17 देशों के राजनयिक, कश्मीर घाटी के हालात का लेंगे जायजा
khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2020 1:01 PM (IST)
भारत सरकार यूरोपीय यूनियन के भी संपर्क में है, लेकिन उनकी ओर से
इस टूर का हिस्सा बनने के लिए सहमति नहीं मिल पाई। भारत सरकार के सूत्रों
की मानें तो यूरोपीय यूनियन के राजनयिक अलग समूह में जाना चाहते हैं, जो
अभी संभव नहीं हो पाया है।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और
पूर्ण राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद यह किसी विदेशी दल का दूसरा
कश्मीर दौरा है। इससे पहले, अक्टूबर महीने में यूरोपीय संसद के 27 सदस्यीय
प्रतिनिधिमंडल ने भी कश्मीर का दौरा किया था।