For the second consecutive day, the price of petrol, diesel, Know how low-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन राहत,जानिए कितने कम हुए

khaskhabar.com: शनिवार, 22 दिसम्बर 2018 6:39 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन राहत,जानिए कितने कम हुए
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 19 पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, और कोलकाता मे 20 पैसे, जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.27 रुपये, 72.36 रुपये, 75.89 रुपये और 72.91 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement