Advertisement
कॉमेडी शो के लिए सिद्धू को युवराज के पिता का साथ

कांग्रेस के सत्ता में आने के चार हफ्ते के भीतर पंजाब को नशे से मुक्ति दिलाने के वादे की सराहना करते हुए योगराज ने कहा कि इस दिशा में निश्चित रूप से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ठोस कदम उठाएंगे। कैप्टन के अपने वादे पर खरा उतरने की उम्मीद जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब का फर्ज बनता है कि इस मुहिम में उनका साथ दें।
सिद्धू की तारीफ करते हुए योगराज ने कहा कि वे एक बेहतर इन्सान हैं। उनकी इच्छा पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आये सिद्धू की शादी में मेरी भी अहम भूमिका रही है। कैबिनेट मंत्री के तौर पर वे ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस मौके पर एनआरआई विक्रम सिंह बाजवा भी उनके साथ थे। बाजवा ने एनआरआइज की मदद से योगराज सिंह के साथ मिल कर पंजाब में नशा विरोधी मुहिम को आगे बढ़ाने का रोडमैप तैयार कर लिया है और इस सिलसिले में वे जल्दी ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे।
एडवोकेट जनरल की सिद्धू को हां
एडवोकेट जनरल अतुल नंदा के मुताबिक सिद्धू कॉमेडी शो में हिस्सा लें तो कोई दिक्कत नहीं है। नंदा से कैप्टन ने इस मसले पर कानूनी राय मांगी थी।
सिद्धू के शो के विरोध में नहीं कैप्टन
कैप्टन को सिद्धू के शो पर कोई आपत्ति नहीं है। सिद्धू का पक्ष लेते हुए कैप्टन ने कहा कि अगर वे जायज तौर-तरीकों से आजीविका कमा रहे हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
सिद्धू बोले, किसी के पेट में दर्द क्यों?
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के इस बयान पर कि अगर कानून इजाजत नहीं देता तो सिद्धू को कपिल शर्मा का शो छोड़ना पड़ेगा, अपनी प्रतिक्रिया में सिद्धू ने कहा, अगर महीने में चार दिन शाम सात बजे के बाद अगले दिन सुबह छह बजे तक कुछ काम करता हूं तो किसी के पेट में दर्द क्यों होता है?
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


