Food Safety Team Continuous Action, Samples Taken for 5 Food Items-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य सुरक्षा दल की लगातार कार्यवाही, 5 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 6:57 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा दल की लगातार कार्यवाही, 5 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
धौलपुर। आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके प्रदेश भर में लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मिलावट खोरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी शुभमंगला और जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम गोदी का पुरा तहसील मनिया से दो मावे के एवं एक बर्फी मावा मिठाई का नमूना लिया गया, श्रीकांत डेयरी माहुरी से दो मावे के नमूने लिए गए जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement