Flood havoc in Pakistan Punjab: 14 lakh people affected, 17 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ का कहर : 14 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 30 अगस्त 2025 00:06 AM (IST)
पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ का कहर : 14 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश और नदियों में उफान से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। रावी, चिनाब और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ने से अब तक 14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लाहौर के कई हिस्सों में सड़कों पर नावें चल रही हैं। रावी नदी का पानी किनारों को तोड़कर रिहायशी इलाकों में घुस गया है। कई घरों की दीवारें ढह गई हैं और लोग अपने सामान को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रावी पुल भी खतरे में है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने कहा है कि भारत से आ रहा पानी और लगातार हो रही बारिश हालात को और बिगाड़ सकती है। चिनाब और रावी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
राहत और बचाव अभियान
पंजाब पुलिस और बचावकर्मी अब तक 62,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके हैं। करीब 50,000 पशुओं को भी रेस्क्यू किया गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका सियालकोट बताया जा रहा है।
बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।कई लोग छतों और ऊंची इमारतों में फंसे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशी और खेती-किसानी को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement