flood and heavy rains continue to india Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाढ़ से अबतक 76 लोगों की मौत, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश से भारी तबाही

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 10:13 AM (IST)
बाढ़ से अबतक 76 लोगों की मौत, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश से भारी तबाही
मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के कटनी में कटाए घाट नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए घाट के बाहर बोर्ड लगा दिया गया है, जिस पर साफ लिखा है कि नहाना कपड़ा धोना मना है। बावजूद इसके लोग नदी में जाकर खेल रहे हैं। झारखंड -
झारखंड के रामगढ़ में एक बच्चा अपने परिवार के साथ सिद्ध पीठ छिन्नमस्तिका मंदिर आया था। लेकिन नदी की तेज धारा में बह गया। घटना उस वक्त घटी जब ये बच्चा अपने पिता का हाथ पकडक़र छिलका पुल पार कर रहा था, लेकिन पुल के ऊपर से तेज बहाव में नदी का पानी बह रहा था। हाथ छूटा और वो नदी में बह गया।
पूजा सामग्री बेच रहे शख्स की नजर जब जिंदगी और मौत से लड़ रहे बच्चे के ऊपर पड़ी तो वो उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया. इसके बाद एक और शख्स ने भी बच्चे की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला. झारखंड के रामगढ़ में बारिश की वजह से दमोदर नदी उफान पर है.

महाराष्ट्र --

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तेज बारिश की वजह से कोल्हापुर रत्नगिरि मार्ग पर ऐसा पानी भरा कि इसमें ये बीएमडब्ल्यू कार फंस गई। कार में दो लोग सवार थे। जैसे ही उन्हें खतरे का अंदाजा हुआ वो फौरन कार छोडक़र बाहर निकल गए। पानी में किसी तरह निकलकर इन लोगों ने अपनी जान बचाई। बाद में प्रशासन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया।
महाराष्ट्र के कर्जत में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां जमा हुए पानी को पार करते वक्त बेटी और पिता बह गए। दरअसल पहले पानी में बेटी तेजस गिरी। जिसको बचाने के लिए पिता ने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन वो भी लहरों में बह गए। पिता का शव मिल गया। लेकिन बच्ची अभी तक लापता है।

ये भी पढ़ें - जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement