Advertisement
कोहरे और बारिश से उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जम्मू के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई है कि मौसम जल्द साफ होगा और उड़ान सेवाएं फिर से सामान्य हो सकेंगी।
जम्मू से पहले भी इंडिगो ने रांची और भुवनेश्वर के लिए इसी तरह की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। इन दोनों शहरों में भी घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते कई उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी थी कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें ताकि अनावश्यक इंतजार या परेशानी से बचा जा सके।
हर साल सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में कोहरा हवाई यातायात के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में एयरलाइंस को सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


