flexi fare system in premium trains must be rolled back,demands congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेल किराये में वृद्धि तुगलकी फरमान:कांग्रेस

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 11:34 PM (IST)
रेल किराये में वृद्धि तुगलकी फरमान:कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरूवार को सर्ज प्राइसिंग के जरिये रेल किराये में बढ़ोतरी को नरेंद्र मोदी सरकार का तुगलकी फरमान करार दिया। साथ ही इसे वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते मूल्य और खाद्य पदार्थो की बेलगाम महंगाई से जूझ जनता को नरेंद्र मोदी सरकार ने राजधानी, दूरंतो और शताब्दी ट्रेनों में फ्लैक्सी किराया प्रणाली के जरिए सर्ज प्राइसिंग लागू कर जोर का झटका दिया है। इसे वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने कहा,यही समय है, जब मोदी सरकार अपनी गलती को महसूस करे और अपना तुगलकी फरमान वापस ले। सुरजेवाला की यह टिप्पणी भारतीय रेल द्वारा तीन प्रीमियम ट्रेनों में फ्लैक्सी प्राइसिंग की घोषणा करने के बाद आई है। किराये की नई प्रणाली के अनुसार, हर 10 प्रतिशत सीटों के लिए टिकट बिक जाने के बाद एक तय सीमा तक 10 प्रतिशत किराया बढता जाएगा और अंतिम बढोतरी 50 फीसदी तक होगी। सुरजेवाला ने कहा कि इन ट्रेनों के मूल किराये (बेस फेयर) में हर 10 प्रतिशत सीटों के टिकटों की बिक्री हो जाने के बाद 10 प्रतिशत की बढोतरी होती जाएगी। यह अधिकतम वृद्धि एसी थ्री, एसी टू टियर और कुर्सीयान सभी के लिए 50 प्रतिशत तक होगी।
सुरजेवाला ने यह भी कहा कि रेलवे का दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, ओणम और बकरीद जैसे त्यौहारों के पहले नौ सितंबर से सर्ज प्राइसिंग लागू करने का फैसला भारत की जनता को निचोड लेने की मोदी सरकार की जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement