Five vehicle thieves arrest, found five vehicles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश पकड़े, चोरी के पांच वाहन बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 10:49 PM (IST)
वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश पकड़े, चोरी के पांच वाहन बरामद
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना इलाकों से दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी एवं पर्स स्नेचिंग की 13 वारदात करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरुण उर्फ काकू (20) सेक्टर-11 मालवीय नगर, कुशाल उर्फ रामसिंह (22) सेक्टर-8 मालवीय नगर, राहुल (20) सेक्टर-12 मालवीय नगर, रोहित उर्फ राजा (22) सेक्टर-12 मालवीय नगर एवं जावेद खान (19) कचरा बस्ती घाटगेट के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ती वाहन चोरी एवं पर्स स्नेचिंग की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम बनाई गई। टीम ने गौरव टावर एवं जवाहर सर्किल के पास निगरानी रखी। इस दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रेन टावर के सामने रेलवे लाइन के पास एक कार में पांच संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की कार को रोका और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि जिस कार में पांचों आरोपी घूम रहे हैं, वह कार जवाहर सर्किल निवासी रामकिशोर शर्मा की थी। उसे आरोपियों ने गत दिनों चुराया है। इसके बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी एवं पर्स स्नेचिंग की वारदात करना भी कबूल किया है। पुलिस ने अरोपियों की निशानदेही पर पांच चोरी के वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement