Five shops seal on Using Plastic Carry Bags-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने पर पांच प्रतिष्टान सील

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 9:33 PM (IST)
प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने पर पांच प्रतिष्टान सील
जयपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने, शहर की सुन्दरता बिगाड़ने पर पांच प्रतिष्ठानों को सील किया है। विद्याधर नगर जोन में बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन प्रतिष्ठान सीज कर दिए। इनमें चौमूं सर्किल स्थित पोद्दार स्वीट्स, सीकर रोड स्थित शिवानी ट्रेडिंग स्टोर और एक अन्य किराना स्टोर शामिल है। यह कार्यवाही प्लास्टिक, प्लास्टिक कैरी बैग इस्तेमाल करते हुए पाए जाने पर की गई। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त विद्याधर नगर जोन श्रीमती कविता चौधरी उपस्थित थीं। इसी तरह हसनपुरा में राजीव नगर में गणेश एंटरप्राइजेज की 2 दुकान और एक गोदाम सीज कर दिए। यह कार्यवाही लगभग 1500 किलोग्राम पॉलीथीन कैरी पाए जाने पर की गई। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त सिविल लाइन श्री रामरतन शर्मा, उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज, सीएसआई मंसूरी, विजिलेंस शाखा के चिमनाराम विश्नोई उपस्थित थे। शहर की सुन्दरता बिगाड़ने पर पांचबत्ती स्थित मोची शोरूम को सीज कर दिया। यह कार्यवाही बैनर आदि से जयपुर शहर की सुंदरता को बिगाड़ने पर की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी प्रमोद शर्मा उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement