बीजिंग। चीन में कथित तौर पर भारत से मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में
पांच भारतीय नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्हें सात सितंबर को युनान के कुनमिंग हवाईअड्डे पर अरेस्ट किया गया। वे
कोलकाता से आए थे। उनसे 18 किलो भांग बरामद हुई जिसे उन्होंने अपने खाने के
पैकेट व लैपटॉप के थैलों में छिपा रखा था।