Five IAS transferred in UP, Durga Shakti Nagpal became DM of Banda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में पांच आईएएस के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनी बांदा की डीएम, यहां देखें लिस्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2023 2:44 PM (IST)
यूपी में पांच आईएएस के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनी बांदा की डीएम, यहां देखें लिस्ट
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को पांच आईएएस अफसरों तबादले कर दिए हैं। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यूपी सरकार के यहां जारी सूची के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव रहे दिव्य प्रकाश गिरि को मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया है। प्रतीक्षारत रही संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कृष्ण कुमार का सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। उन्हे विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। कृष्ण कुमार की जगह आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद यूपी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि दुर्गा शक्ति नागपाल यूपी कैडर की आईएएस अफसर हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद पंजाब कैडर में उनकी नियुक्ति हुई। ड्यूटी के डेढ़ साल के अंदर ही उन्होंने एक भूमि घोटाले का खुलासा किया। ग्रेटर नोएडा में रेत माफिया के खिलाफ एक्शन लिया। उनके पति भी एक प्रशासनिक अधिकारी हैं। अखिलेश सरकार में उनको सस्पेंड कर दिया। उस समय उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई थी। मामला तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुंच गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement