Five arrested for raping minor in Assam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असम के उदलगुड़ी में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में पांच गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जून 2024 05:48 AM (IST)
असम के उदलगुड़ी में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में पांच गिरफ्तार
गुवाहाटी, । असम के उदलगुड़ी जिले में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना उदलगुड़ी जिले के मजबत इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की शनिवार शाम को ट्यूशन सेंटर से लौट रही थी। एक आरोपी ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की। वह अपने चार साथियों के साथ मिलकर लड़की को ईंट भट्टे पर ले गया। वह सभी ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच, घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोमवार को एक आरोपी के घर में आग लगा दी। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।
असम के डीजीपी जी.पी. सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement