First transgender college principal quits, says faculty uncooperative-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहली ट्रांसजेंडर प्रिंसिपल का इस्तीफा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 5:31 PM (IST)
पहली ट्रांसजेंडर प्रिंसिपल का इस्तीफा
कृष्णानगर। देश में पहली महिला कॉलेज में प्रिंसिपल का पदभार संभालने वाली ट्रांसजेंडर मनाबी बंधोपाध्याय को नौकरी छोडऩे के लिए मजबूर कर दिया गया। मनाबी बंधोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में प्रिंसिपल का पद पाकर सभी ट्रांसजेंडर्स के सामने उदाहरण पेश किया था। उन्होंने बताया था कि ट्रांसजेंडर्स का शिक्षित होना व्यर्थ नहीं जाता, लेकिन सहकर्मियों और छात्रों ने उनका साथ नहीं दिया। अपने खिलाफ घेराव और लगातार हो रहे प्रदर्शनों से तंग आकर मनाबी ने आखिरकार 23 दिसंबर को अपना इस्तीफा दे दिया। मनाबी ने डेढ़ साल पहले प्रिंसिपल का पद संभाला था, शायद वह देश की पहली ट्रांसजेंडर हैं, जो किसी शैक्षणिक संस्थान की प्रिंसिपल बनीं।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement