Advertisement
मुंबई में पहला संदिग्ध जीबीएस केस सामने आया

राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 180 मरीजों में से 35 पुणे नगर निगम क्षेत्र, 88 हाल ही में जोड़े गए गांवों, 25 पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम, 24 पुणे ग्रामीण और आठ अन्य जिलों से हैं।
इनमें से 79 मरीज अब तक अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं, 58 आईसीयू में भर्ती हैं और 22 वेंटिलेटर पर हैं।
महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता बनाए रखें और ताजा व स्वच्छ भोजन करें।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्य सरकार को जीबीएस के प्रबंधन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने को कहा है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य, शहरी विकास और अन्य विभागों से मिलकर इस बीमारी की रोकथाम के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।
राज्य सरकार को केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार मरीजों को मुफ्त इलाज देने को कहा गया है। आबिटकर ने बताया कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के अस्पतालों में जीबीएस के मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, राज्य की महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत भी यह इलाज कवर किया जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


