first simhastha kumbh bath begins in ujjain with juna akhada snan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाही स्नान के साथ शुरू सिंहस्थ कुंभ

khaskhabar.com:
शाही स्नान के साथ शुरू सिंहस्थ कुंभ
उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन आज से शुरू हो गया है। कुंभ मेले के पहले शाही स्नान के दौरान शुक्रवार को शिप्रा नदी में अखाड़ों के साधु-संतों ने आस्था की डुबकी लगाई। साधु-संतों के स्नान के बाद आम भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। सिंहस्थ कुंभ मेले के पहले शाही स्नान के दौरान सबसे पहले जूना अखाड़े ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, प्रशासन की ओर से करीब आठ किलोमीटर लंबे घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की गई है। सुबह पांच बजे से अखाड़ों के क्षिप्रा के तट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा (दत्त अखाड़ा) स्नान के लिये दत्तअखाड़ा घाट पहुंचा।  स्वामी अवधेशानंद, महामंडलेश्वर शिवांगीनद के साथ पंडित जसराज ने भी स्नान किया। पायलट बाबा अपने विदेशी भक्तों के साथ शाही स्नान के लिए पहुंचे थे। हनुमान जयंती के मौके पर पहले शाही स्नान के लिए महाकाल की नगरी में श्रद्धालुओं का मेला लगा है। भारी तादाद में श्रद्धालु देर रात से ही घाटों पर जुटने लगे। प्रशासन की ओर से भी पूरी चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी घाटों के अलावा महाकाल मंदिर और शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement