First China Canada US Buddhist Forum Explained-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहला चीन-कनाडा-अमेरिका बौद्ध धर्म मंच उद्घाटित

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 4:23 PM (IST)
पहला
चीन-कनाडा-अमेरिका बौद्ध धर्म मंच उद्घाटित
बीजिंग। कनाडा के समयानुसार पहला चीन-कनाडा-अमेरिका बौद्ध धर्म मंच का उद्घाटन समारोह टोरंटोविश्वविद्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ। चीनी बौद्ध संघ के अध्यक्ष महा भिक्षु श्युए छन के नेतृत्व वाले चीनी प्रतिनिधि मंडल के 50 से अधिक सदस्यों ने इस समारोह में भाग लिया। चीनी राष्ट्रीय धार्मिक कार्य ब्यूरो के उपाध्यक्ष च्यांग चेनयोंग, कनाडा के प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि, संसद के सदस्य अली एहसास्सी, टोरंटो स्थित चीनी कौंसुलर हो वेई समेत तीनों देशों के महा भिक्षु, विशेषज्ञ व विद्वान, बौद्ध धर्म के अनुयायी और टोरंटो विश्वविद्यालय के अध्यापक व विद्यार्थी उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।

महा भिक्षु श्युए छन ने चीनी बौद्ध जगत की ओर से उद्घाटन समारोह में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पहला चीन-कनाडा-अमेरिका बौद्ध धर्म मंच तीनों देशों के बीच बौद्ध धर्म के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के इतिहास में एक मील का पत्थर है। वह भी चीनी बौद्ध धर्म के अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान में एक महत्वपूर्ण बात है।


स्त्रोत-चाइनारेडियोइंटरनेशनल,बीजिंग

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement