Firing took place in a dispute over a fight between children, one dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी, एक की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जून 2024 6:00 PM (IST)
बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी, एक की मौत
फरीदाबाद। फरीदाबाद पृथला के गांव फतेहपुर बिलोच में बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई कहा सुनी में जमकर गोलियां चली और इसी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद मामले को शांत कराया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजन पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।। पृथला के गांव फतेहपुर बिल्लोच में दो पक्षों में झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में गोलियां भी चल गई। गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की माने तो बच्चों को लेकर गली में विवाद हुआ था और इस विवाद के चलते गोलियां भी चली। जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। घायल अर्जुन का कहना है कि उसका भतीजा कहीं से आ रहा था तो आरोपियों ने उसे पर देसी कट्टा तान दिया था ।इसके बाद इसकी शिकायत करने के लिए जब वह उनके घर गए तो उन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया और इसके बाद आरोपियों ने 30 से 35 राउंड गोलियां भी चलाई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement