Firing over bogus voting in Jehanabad, chaos ensues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जहानाबाद में बोगस वोटिंग को लेकर गोलीबारी, अफरा-तफरी का माहौल

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जून 2024 6:50 PM (IST)
जहानाबाद में बोगस वोटिंग को लेकर गोलीबारी, अफरा-तफरी का माहौल
जहानाबाद। लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के खजपुरा मतदान केंद्र संख्या 101 पर उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब बोगस वोट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दो राऊंड फायरिंग की गई। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। लेकिन, कुछ देर तक अफरा-तफरी के कारण मतदान बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस जवान ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद जिले के अधिकारी और पुलिस पर भारी संख्या में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हथियार लहराते हुए उस युवक का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बोगस वोटिंग करने को लेकर विरोध किया गया तो इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद मखदुमपुर थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाला युवक मौके से फरार है। घर की तलाशी ली गई है। हथियार लेकर या युवक फरार हो गया है गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement