Firing on the bus stand in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस स्टेण्ड पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

khaskhabar.com: रविवार, 10 मार्च 2019 7:37 PM (IST)
बस स्टेण्ड पर फायरिंग कर फैलाई दहशत
जयपुर। चाकसू इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के बस स्टेण्ड पर हवाई फायर करने से दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हवाई फायर करने वाला व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कादेड़ा गांव के बस स्टेण्ड पर रविवार सुबह एक व्यक्ति ने हवाई फायर किया। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि फायर करने वाला युवक कादेड़ा निवासी बनवारी मीणा है। गांव में ही रहने वाले श्रवण मीणा से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इनके बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। जिसमें एक दूसरे को धमकियां दे चुके है। आपसी रंजिश के चलते रविवार सुबह बस स्टेण्ड पर बनवारी ने हवाई फायर किया और वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement