कुरुक्षेत्र । जिले के जोगनाखेडा गांव में आपसी कहासुनी को लेकर गोली-तलवारे चलने से सनसनी फैल गई ।इस घटना तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है । पीड़ित पक्ष ने बताया कि गांव के ही जयभगवान फौजी और उसके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया जिससे तीन लोग जख्मी हो गए । वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस जाँच अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से
सूचना मिली थी कि जोगनाखेडा गांव में गोली चली है । जिस पर वो घटना स्थल
पहुंचे और जानकारी ली अब अस्पताल में घायलों के बयान लिए है और मामले की
जाँच जारी है ।